शिवपुरी। नवागत ग्रुप कमाण्डर एनसीसी ब्रिगेडियर बलविन्दर सिंह सेना मेडल ने विगत दिनों 35वीं बटालियन एनसीसी शिवपुरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बटालियन के कमाण्न अधिकारी ले. कर्नल उदयवीर सिंह द्वारा ग्रुप कमाण्डर का स्वागत किया गया।
इसके उपरान्त शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी के एनसीसी केडेटों द्वारा सशस्त्र सलामी दी गई। सलामी उपरान्त कमाण्डर द्वारा एनसीसी के समस्त अधिकारी, पी आई स्टाफ, सिविल स्टाफ से परिचय प्राप्त किया गया।
परिचय उपरान्त कमाण्डर द्वारा मैस, स्टोर, आफिस का निरीक्षण किया गया तथा बटालियन द्वारा विगत दिनों लगे योगा के प की सफलता पर बधाई दी गई।
इस अवसर पर 35वीं बटालियन एनसीसी शिवपुरी के प्रशासनिक अधिकारी सहायक कमाण्डेंट ले.कर्नल सदाशिव घाटगे, एनसीसी अधिकारी ले. गजेन्द्र कुमार सक्सैना, सूबेदार मेजर निवासराम, थर्ड अफसर विजय गुप्ता, पंकज मिश्रा, असलम बेग, वीरेन्द्र शर्मा, सीएचएम रमेश, सूबेदार सुरेन्द्र सिंह, ले. ज्योत्सना सक्सैना सहित पीआई एवं सिविल स्टाफ उपस्थित था।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।