शिवपुरी। करैरा के छितरी गांव में आज सुबह एक युवक ने बिजली कंपनी के मीटर रीडर के साथ विवाद होने पर मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक बिजली कंपनी में कार्यरत कर्मचारी विकास शर्मा आज सुबह ग्राम छितरी में मीटरो की रीडिंग लेने के लिए गया हुआ था।
इसी दौरान उसका गांव में रहने वाले गोविंद पुत्र लल्लाराम कुशवाह से विवाद हो गया जिसके बाद गोविंद ने विकास के साथ मारपीट कर और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।