शब ए बारात दिवस पर किया शराबत का वितरण

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के कब्रिस्तान मार्ग पर आज शब ए बारात के त्यौहार पर मुस्लिम समाज की सामाजिक संस्था  जमीअत उल कुर्रेश समिति के द्वारा मुस्लिम भाईयों के लिए शरबत का वितरण किया गया। यह शरबत का कार्यक्रम में यहां आने वाले मुस्लिम समाज के सभी लोगों के लिए किया गया जिसमें कब्रिस्तान के प्रवेश मार्ग पर लोगो की जनसेवा की गई। शबे ए बारात के इस कार्यक्रम में समिति के अन्य पदाधिकारियों व सहयोगियों ने भी सहयोग किया जिसमें समिति के अध्यक्ष शरीफ कुर्रेशी, उपाध्यक्ष आजाद कुर्रेशी, सचिव हबीब भाई खदान वाले, मेहबूब भाई, छोटे कुर्रेशी, शौकीन कुर्रेशी,  सलाम कुर्रेशी, जरीफ कुर्रेशी, शब्बी भाई, इब्राहिम चौधरी, हनीफ कुर्रेशी, हसीन कुर्रेशी, भूरा कुर्रेशी, अजीज कुर्रेशी, अकरम, शहजाद उर्फ चिरैया कुर्रेशी आदि शामिल रहे। यहां बताना होगा कि प्रतिवर्ष मुस्लिम समाज द्वारा शबे ए बारात के मौके पर बुजुर्गों की याद में कब्रिस्तान पर रोशनी की जाती है व न्याज-फातियां पढ़ी जाती है ताकि बुजुर्गों की रहमत उन पर बनी रहे।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!