पति के घर से जाते ही फंदे पर झूली पत्नि

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के पिछोर क्षेत्र में किराए से रहने वाली एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने आत्महत्या तब की जब उसका पति घर से बाजार के लिए निकल गया और महिला अकेली घर में रह गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार जिले के पिछोर में निवासरत मीरा पत्नि पवन राहौरा उम्र 38 वर्ष अपने पति के साथ जोशी मोहल्ले में रहती थी। पति पवन प्रतिदिन सब्जी की दुकान लगाकर अपना घर-परिवार पालता था लेकिन इसी बीच प्रतिदिन की तरह जब मंगलवार की सुबह पवन सब्जी लेने बाजार निकला तो घर में अज्ञात कारणों के चलते पत्नि मीरा ने फंासी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति को जब यह जानकारी लगी तो वह दौड़ा-दौड़ा अपने घर आया और पत्नि को मृत देखकर वह बिलखता रहा। बताया जाता है कि पवन राहौर अपनी पत्नि के साथ रन्नौद में रहते थे लेकिन कुछ समय से वह पिछोर में आ गए और यहीं जोशी मोहल्ले में किराए से रहने लगे। इसी बीच अचानक पत्नि ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग क्रमांक 29/15 धारा 174 सीआरपीसी के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!