नौतपे के अंतिम दिन नमकीन छाछ पिलाया युवा सर्राफा एसोसिएशन के सदस्यों ने

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सदर बाजार में युवा सर्राफा एसोसिएशन द्वारा नौपते की गर्मी को देखते हुए बाजार में आने वाले ग्राहकों और किसानों के लिए नौतपे के अंतिम दिन आज नमकीन छाछ पिलाया गया। ऐसोसिएशन के सदस्यों द्वारा नौतपे के तीसरे दिन से आज अंतिम दिन तक ठंडे पेय पदार्थ पिलाये गये। जिसमें सरबत, रसना, रुह अवजा, कैरी का झोल, आम रस, आइस्क्रीम और नमकीन छाछ पिलाया गया। प्रतिदिन अलग-अलग पेय पदार्थ पिलाकर समाजसेवा का कार्य किया गया। एसोसिएशन के सदस्य रिकिन कोचेटा ने बताया कि यह कार्य इसी वर्ष से शुरू किया गया है। विगत वर्षों में एसोसिएशन द्वारा पानी की प्याऊ लगाई जाती थी, परंतु इस बार गर्मी की अधिकता को देखते हुए ठंडे सर्बत की व्यवस्था की गई। इस एसोसिएशन में प्रमुख रूप से रिकिन कोचेटा, आदित्य गर्ग, नवीन सांखला, पंकज जैन, रचित गर्ग, विक्रम धाकड़, किशन खंडेलवाल, नितिन सोनी, परिवेश जैन, प्रशांत मित्तल, मोहित बिंदल, शीतल जैन आदि शामिल हैं।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!