शराब के पैसे नही दिए तो कर दी कुटाई

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र में शराब के लिए पैसे ना देने पर कुछ लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। मारपीट से आहत युवक ने पुलिस में शिकायत कर उक्त शराबियों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की मांग की।

पुलिस ने युवक की रिपोर्ट पर शराबियों के विरूद्ध धारा 341,327,294,506,34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार करैरा के ग्राम टीला निवासी नीरज पुत्र कैलाश राय उम्र 30 वर्ष जब अपने घर की ओर जा रहा था कि तभी ग्राम के ही कुछ लोग कल्ली जाटव, अशोक राय, बृजेश जाटव, भगवान सिंह पाल शराब के नशे में धुत्त होकर गांव की ओर जा रहे थे।

इसी बीच इन शराबियों को नीरज रास्ते में मिल गया और उससे शराब के लिए अवैध रूप से पैसे की मांग करने लगे। लेकिन नीरज ने शराब के पैसे देने से मना कर दिया तो इन सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी।

आरोपीगणों ने नीरज के साथ मारपीट कर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। पीडि़त नीरज ने अपने साथ हुए घटनाक्रम को लेकर पुलिस थाना करैरा में आरोपी शराबियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज करा दिया। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!