समाजसेवा कर मनाया जाएगा यशोधरा राजे का जन्मदिन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। प्रदेश सरकार की उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री तथा स्थानीय विधायक यशोधरा राजे सिंधिया का जन्मदिवस उनकी कर्मस्थली में समाजसेवा कर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया जाएगा। इस अवसर पर गरीबों को वस्त्र भी वितरित किये जाएंगे।

भाजपा के नगर महामंत्री हरिओम राठौर बतासे वाले ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 जून को प्रदेश की लोकप्रिय उद्योग, खेल एवं युवक कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के जन्मदिवस पर मंगलम शिवपुरी के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को भोजन वितरित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वृद्धाश्रम अस्पताल चौराहे पर भोजन वितरण का कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू किया जाएगा। भाजपा नगर महामंत्री श्री राठौर ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता आदि से इस अवसर पर उपस्थित होकर उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की दीर्घायु के लिए कामना करने की अपील की है।

वहीं भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष तेजमल सांखला ने बताया कि यशोधरा राजे सिंधिया के जन्मदिवस पर अस्पताल में सुबह मरीजों को फल और बिस्कुट वितरित किये जाएंगे।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!