शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम बरकुआ में यादव समुदाय के दो गुटो में पुरानी रंजिश के चलते बिबाद हो गया विवाद इतना गहरा गया की आपस में बंदूके आमने सामने तन गई और दोनो पक्षो की ओर से गोलियां चलने की खबर आ रही है। जिसमें एक पक्ष के 3 लोगो में गोली लगी है उन्है उपचार के लिए झांसी रैफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह के समय दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम वरकुवा में यादव समुदाय के दो पक्षो में पुरानी जमीनी विवाद में झगड़ा हो गया। पहले बाद-बिवाद हुआ और बातो-बातो में झगड़ा बड गया और दोनो ओर से बदूंके लहराने लगी।
और दोनो ओर से फायर चलने लगे इसकी परिणीती में एक पक्ष के पवन पुत्र हरगोविंद यादव उम्र 18 वर्ष, जीतेन्द्र पुत्र धनीराम यादव उम्र 25 वर्ष,धनीराम पुत्र जगन्नाथ यादव उम्र 18 वर्ष में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गए इनमें से गंभीर रूप से घायल हो गए।
वही अशोक पुत्र काशीराम यादव उम्र 40 वर्ष को लाठियो से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया इन चारो घायलो को झांसी उपचार हैतु रैफर किया है। घटना की सूचना मिलते ही दिनारा थाना प्रभारी परमानन्द शर्मा पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुच गए और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है हमलावर अभी गांव से फरार हो गए है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।