CRPF शिवपुरी केंप में भ्रष्टाचार: सीबीआई का छापा

0
भोपाल। CRPF के शिवपुरी केंप में कमीशनखोरी की शिकायतें तो दशकों पुरानी हैं परंतु चौंकाने वाली बात यह है कि अब यहां इतने बड़े स्तर का भ्रष्टाचार होने लगा कि सीबीआई को छापामार कार्रवाई करनी पड़ी।

सीबीआई ने CRPF शिवपुरी में पदस्थ रहीं डिप्टी कमांडेंट शिल्पा कुमार के यहां छापामार कार्रवाई की है। वर्तमान में जगदलपुर में पदस्थ सीआरपीएफ की डिप्टी कमांडेंट शिल्पा कुमार के खिलाफ आपराधिक दुराचरण का मामला दर्ज किया है। सीआरपीएफ की शिकायत पर सीबीआई भोपाल ने डिप्टी कमांडेंट के निवास एवं दफ्तर में छापा मारकर दस्तावेज एवं अन्य सामग्री जब्त की है।

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि डिप्टी कमांडेंट शिल्पा शिवपुरी में पदस्थ थीं, उस दौरान उनके कामकाज की भी जांच की जा रही है। वित्तीय अनियमितताओं के संदर्भ में उनसे सीबीआई की टीम ने लंबी पूछताछ भी की। डिप्टी कमांडेंट की संपत्ति का ब्यौरा भी तलाशा जा रहा है। सीबीआई उनकी मौजूदा संपत्ति की छानबीन कर गैर आनुपातिक संपत्ति का पता भी लगा रही है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!