शिवपुरी। शिवपुरी मेडीकल कॉलेज को अन्यत्र विस्थापित करने को लेकर शिवपुरीवासियों ने आंदोलन शुरू कर दिये हैं। इसी तारतम्य में आज ह माल तुलावटी मजदूर संघ ने मेडीकल कॉलेज का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने को लेकर एक ज्ञापन मु यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा है।
ैजिसमें उल्लेख किया गया है कि फरवरी 2014 में स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की मांग पर तात्कालीन केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलामनवी आजाद द्वारा मप्र में पांच स्थानों पर मेडीकल कॉलेज खोले जाने की घोषणा की थी, लेकिन शिवपुरी का मेडीकल कॉलेज अन्यत्र स्थापित किया जा रहा है जिससे शिवपुरी वासी आहत हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि राजनैतिक भेदभाव के जनहित में शिवपुरी मेडीकल कॉलेज का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाये।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।