शिवपुरी। पोहरी थाना पुलिस ने कल एक बाइक चोर रामनिवास पुत्र बचनूराम परिहार निवासी नगरा को बाइक क्रमांक एमपी 33 एमए 5200 के साथ गिर तार किया है। उक्त चोर के साथ उसके अन्य साथी भी बाइक चोरी में संलिप्त हैं जिनकी पुलिस तलाश करने में जुटी हुई है।
सूत्रों की मानें तो पुलिस ने पकड़े गये चोर के एक साथी को भी गिर तार कर लिया है और उसके पास से कुछ चोरी की बाइकें भी बरामद की गई हैं। पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में पोहरी थाना प्रभारी आनंद राय सहित उप निरीक्षक भगवान लाल एवं प्रधान आरक्षक चंदन धाकड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
उक्त चोर को उसके घर नगरा से गिर तार किया है। पुलिस पकड़े गये चोर से पूछताछ में जुटी हुई है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।