पूर्व मंत्री स्व.दाऊ हनुमंत सिंह की छठवीं पुण्यतिथि पर किए श्रद्धासुमन अर्पित

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी-अंचल में जल संसाधन के क्षेत्र में नहरों के समुचित विकास के लिए जाने वाले प्रदेश के पूर्व जल संसाधन, खनन एवं कृषि मंत्री स्व. दाऊ हनुमंत सिंह चौहान की छठवीं पुण्यतिथि स्थानीय निज निवास पंचवटी हवाई पट्टी पर मनाई गई। यहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष व विधायक कोलारस रामङ्क्षसह यादव ने अपने आयोजित पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में अपने  श्रद्धासुमन भेंट कर पूर्व स्व. दाऊ हनुमंत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला और जल संसाधन व नहरों के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए अमूल्य योगदान को अविस्मरणीय बताया। इस अवसर पर प्रदेश कंाग्रेस के महामंत्री बैजनाथ सिंह यादव ने भी स्व. दाऊ हनुमंत सिंह के जीवन से ओतप्रोत उनके व्यक्तितव एवं कृतित्व की बात कहते उन्हें एक प्रेरणादायी मंत्री बताया। इस दौरान पूर्व मंत्री स्व.दाऊ हनुमंत सिंह के सभी पुत्रगण क्रशम: बलभद्र सिंह चौहान, विजय सिंह चौहान पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत शिवपुरी, अशोक सिंह चौहान संचालक ट्रेक्टर एजेंसी एवं धर्मेन्द्र सिंह चौहान भी मौजूद रहे। इसके अलावा यहां श्रद्धांजलि सभा में रूपकिशोर वशिष्ठ ददद्दा ने भी अपने विचार रखें व श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में ब्लॉक कांग्रेस नरवर अध्यक्ष सगीर खान, जगदीश अग्रवाल, भगवान सिंह तोमर पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष पिछोर, कल्याण सिंह सरपंच घसारी, राजीव श्रीवास्तव शिक्षक, बृजेश शर्मा करैरा, पत्रकार दीपक अरोरा, राजू ग्वाल,रशीद खान, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसं यक नरवर के रफीक खान आदि सहित अन्य गणमान्य नागरिक व प्रबुद्धजन मौजूद थे।

ओशो संध्या सत्संग एवं ओशो परिवार की विशेष बैठक कल
शिवपुरी। ओशो संध्या सत्संग एवं ओशो परिवार के सदस्यों की विशेष बैठक कल रविवार को शाम 6 बजे आशो ध्यान केन्द्र ग्वालियर वायपास पर आयोजित की जायेगी। ओशो परिवार के स्वामी प्रेमप्रकाश, स्वामी ध्यान निदोष (रविन्द्र गोयल), स्वामी कृष्णानंद  (भूपेन्द्र विकल) ने समस्त ओशो प्रेमियों से अनुरोध किया है कि कल शाम बैठक में उपस्थित होकर बैठक की भव्यता को बढ़ाएं।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!