शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम डगौरा में विगत दिवस एक आरोपी ने अपने मित्र की सहायता से एक नाबालिग बालिका का अपहरण कर लिया। अपहृता के परिजनों ने जानकारी मिलने के बाद थाने पहुंचकर आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध करा दिया है। पुलिस ने इस मामले में धारा 363, 366, 8/16 पीसीएसओ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय नाबालिग बालिका 14 मई की शाम अपने मां के साथ गांव से बाहर शौच के लिये जा रही थी जहां रास्ते में आरोपी आनंद यादव ने बालिका को रोक लिया और उसे अपने मित्र की बाइक पर जबरन बैठा दिया और वहां से लेकर फरार हो गये। यह घटना बालिका की मां की आंखों के सामने घटित हुई जिसकी सूचना परिजनों सहित ग्रामीणों को दी गई इसके बाद आरोपियों की खोजबीन की गई, लेकिन आरोपी बेसुराग हो गये। बाद में अपहृता के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी इसके बाद प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।