शिवपुरी। महाराष्ट्र समाज शिवपुरी के श्रीगणेश मंदिर पर गुरूवार को संकटी चतुर्थी पर विशेष पूजा अर्चना की गई। मंदिर पर भगवान श्रीगणेश को अभिषेक एवं मोदक का नैवेद लगाया गया। शहर के फिजीकल रोड़ पर स्थित श्री गणेश मंदिर पर प्रत्येक बुधवार एवं माह में आने वाली चुर्थी पर विशेष पूजा अर्र्चना की जाती है। मान्यता है कि इस मंदिर पर दर्शन करने आने वाले प्रत्येक भक्त के विघ्न भगवान श्री गणेश दूर करते हैं। आज विशेष पूजा अर्चना के मौके पर समाज के एनएस सिंनखेड़कर, विनय राहुरीकर, डॉ. डीएस धुर्वेकर, विलास चांदोलकर, श्रीमती शोभा चितले, यूंजे इंग्ले, लक्ष्मण मरकले, अविनाश जावड़ेकर, व्हीआर अ यंकर, शरद जावड़ेकर आदि मौजूद थे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।