शिवपुरी। पशुपालन, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास, कुटीर एवं ग्रामोद्योग, विधि और विधाई कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं जिले की प्रभारी सुश्री कुसुम सिंह महदेले और वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार, खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने आज हरी झण्डी दिखाकर मिशन इन्द्र धनुष रथ को रवाना किया।
इस मौके पर मंत्रीद्वय ने महल सराय निवासी सात माह की कु.कलपी पुत्री श्रीमती कमलेश और अरूण को मिशन इन्द्रधनुष के तहत शिशुओं को रोग प्रतिरोधक दवा पिलाकर टीकाकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मु य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जे.पी.करोठिया, नोडल अधिकारी संजय ऋषिश्वर सहित आदि उपस्थित थे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।