शिवपुरी। कर्मचारी भविष्य निधि पेंशनर्स संघ शिवपुरी की मासिक बैठक 10 मई रविवार को पुराने रोडवेज बस स्टेण्ड शिवपुरी के प्रांगण में सुबह 11 बजे आयोजित की जायेगी। जिसमें पेशनरों को दिनांक 24.7.2009 से पूर्व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिनांक से 186 रुपये प्रतिमाह से गत वर्षों की राशि का भुगतान प्राप्त होना है। अतएव सहकारी बैंकों के सेवानिवृत्त पेंशनरों एवं अन्य को अवगत कराया जाता है कि पीपीपीओ नंबर तथा पासबुक की चार-चार फोटो प्रतिलिपियों तथा राशि 625 रुपये संघ के सचिव केदारनाथ वर्मा मो-9589263828 पर संपर्क कर जमा करायें जिससे अग्रिम कार्यवाही हेतु वरिष्ठ कार्यालय में भेजी जा सकें, साथ ही यूनियन चंदे की मासिक राशि 20 रुपये अवश्य जमा करायें जिससे संघ आर्थिक रूप से मजबूत हो सके। बैठक में अधिक से अधिक सं या में उपस्थित होकर अपने विचार रखें।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।