शिवपुरी। जिले के करैरा के ग्राम कालीपहाड़ी निवासी एक महिला ने बीती रात फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। महिला ने ऐसा क्यों किया इसका अभी ाुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक कालीपहाड़ी में रहने वाली सुमित्रा(४७)पत्नी कैलास यादव ने अपने कमरे में खुद को फांसी लगा ली। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस से शव का पीएम कराकर मामले के कारणों के पता लगाना शुरू कर दिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।