शिवपुरी। कौशल उन्नयन योजनांतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवाओं को विभिन्न ट्रेडों में चयनित संस्थाओं द्वारा प्रशिक्षण दिए जाने हेतु 20 जून 2015 तक आवेदन आमंत्रित किए गए है।
कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति शिवपुरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मु यमंत्री कौशल विकास कार्यक्रम अंतर्गत 2015-16 हेतु 280 प्रशिक्षणार्थियों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसमें विभिन्न ट्रेडों में चयनित संस्थाओं द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
ऐसे शिक्षित युवा बेरोजगार जो अनुसूचित जाति वर्ग का हो, जिले का मूल निवासी हो, पूर्व में किसी संस्था से प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया हो, वह कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहाकारी विकास समिति शिवपुरी में जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, राशनकार्ड, अंकसूची एवं फोटो सहित आवेदनपत्र 20 जून 2015 तक जमा कर सकते है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।