तीन युवकों ने किया नबालिग का अपहरण

0
शिवपुरी। बामौरकलां थाना क्षेत्र के ग्राम ममरौनी से बीते 29-30 अप्रैल की दर यानी रात गांव के एक युवक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर नाबालिग बालिका का अपहरण कर लिया। 

जिसकी सूचना पीडि़त बालिका ने फोन से अपने भाइयों को दी इसके बाद पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 363, 366, एमपीएसओ एक्ट की धारा 8 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय बालिका रीना लोधी (परिवर्तित नाम) 29 और 30 अप्रैल की रात अपने घर पर सो रही थी तभी आरोपी प्रीतम लोधी वहां आया और उसने बालिका को अपनी बातों में उलझाकर उसे घर से बाहर आने को कहाप्

चालक आरोपी बालिका को अपने साथ ले गया और गांव से कुछ दूर जहां उसके दो अन्य साथी बाइक  से उसका इंतजार कर रहे थे वहां पहुंचा और बालिका को बाइक पर बिठाकर दोनों युवक वहां से उसे ले गये। 

इसके बाद पीडि़ता ने मोबाइल से अपने भाई को फोन लगाकर सूचना दी कि प्रीतम लोधी उसे जबरन घर से उठा लाया है उसके साथ दो अन्य लोग भी हैं जिन्हें वह नहीं जानती है। बाद में उक्त मोबाइल बंद हो गया। बाद में घबराये परिजनों ने उक्त घटना की जानकारी पुलिस को दी।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!