बसूली करने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर कूटा

0
शिवपुरी। बैराड़ स्थित डीपीआईपी विभाग में पदस्थ एक कर्मचारी के साथ 5 लोगो ने बंधक बनाकर मारपीट कर दी। कर्मचारी एक स्वसहायता समूह की संचालक से बसूली करने गया था और इसी दौरान यह घटना हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ग्राम ककरई में स्थित जय कैलादेवी समूह से पूर्व की 50 हजार रूपए की बसूली डीपीआईपी विभाग को करनी थी। इसी बसूली के लिए आज सुबह कर्मचारी ब्रजेश पुत्र हरिचरण जादौन गांव पहुंचा और समूह की संचालिका रामकटौरी यादव से पैसे देने की बात कही तो रामकटौरी के पति साहब सिंह यादव व उसके साथियों सोबरन, अरविंद सहित दो अन्य ने बंधक बनाकर जमकर मारपीट कर दी।

पुलिस ने पीडि़त कर्मचारी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!