शिवपुरी। कोलारस के लुकवासा अंतर्गत पूरनखेड़ी व उकाल के पास हाईवे पर शुक्रवार की देर शाम करीब 7 बजे एक ट्रक व बाइक की भिंड़त में एक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलो को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पीडि़त परिवार सजाई गांव से कोलारस आ रहा था और उसी समय यह हादसा हुआ।
जानकारी के मुताबिक सजाई में रहने वाला सूखालाल जाटव (40) अपने दो पुत्रों अरविंद व रंजीत के साथ बाइक पर सवार होकर सजाई गांव से आज शाम कोलारस आ रहा था।
इसी दौरान ग्राम पूरनखेड़ी व उकाल के पास हाइवें पर सामने से आ रहे एक ट्रक ने तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक सवारों में टक्कर मार दी।
इस हादसे में सूखालाल की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसके दोनो पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।