शिवपुरी। बदरवास कस्बे में निवास करने वाले एक व्यापारी के घर में घुसकर एक युवक ने छाती पर कट्टा अडा कर धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है बताया जा रहा है कि पीडित का भाई इस युवक के केस में ग्वाह है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
जानाकरी के अनुसार हनुमान कॉलोनी में रहने वाले राजेश पुत्र श्रीपाल जैन, ने पुलिस थाने में शिकायत की है कि बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे कॉलोनी में ही रहने वाला रवि श्रीवास्तव मेरे घर में घुस आया तथा छाती पर कट्टा अड़ा दिया।
व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने रवि को पकड तो लिया, लेकिन अभी मामले की जांच कर रही है। खास बात यह है कि पीडित व्यापारी का भाई एक मामले में गवाह है, जिसमें रवि आरोपी है। वहीं पुलिस इसे दूसरे नजरिए से देख रही है।
बीते वर्ष बदरवास कस्बे में दुष्यंत बैरागी की संदिग्ध मौत हुई थी, जिसमें पुलिस ने रवि श्रीवास्तव व उसके भाई मनोज श्रीवास्तव के खिलाफ धारा 304 का मामला दर्ज किया। इस मामले में राजेश का भाई दीपक जैन गवाह है।
पीडित व्यापारी ने बताया कि उसी मामले के चलते वो मुझे धमकी देने आया था। राजेश की बहन की आगामी 3 जून को शादी है और शादी के घर में इस तरह की घटना से पूरा परिवार सहमा हुआ है।
पीडित व्यापारी ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। वहीं बदरवास टीआई तिमेश छारी का कहना है कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। व्यापारी की बहन की शादी भी हो रही है, इसलिए कहीं कोई दूसरा कारण तो नहीं है। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने रवि को पकड तो लिया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।