छत पर सोता रहा गृहस्वामी, चोर कर गए अपना काम

0
शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने एक मकान को अपने निशाने पर ले लिया। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य गर्मी के कारण छत पर सो रहे थे और नीचे कमरों में ताला लगा हुआ था जिसका फायदा चोरों ने उठाया और वहां से 10 हजार रुपये नगदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गये। पुलिस ने इस मामले में धारा 457, 380 का प्रकरण  पंजीबद्ध कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जितेन्द्र रघुवंशी का ग्राम उकावल में मकान स्थित है, जहां रात्रि के समय फरियादी अपने परिवार के साथ छत पर सो रहा था उसी समय कोई अज्ञात चोर मकान में घुस आया और कमरों के दरबाजों में लगे तालों को तोड़ दिया।

जिसकी आवाज तक परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं आई और चोरों ने इत्मिनान से कमरों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी में से 10 हजार रुपये नगदी व सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिये।

रात्रि करीब ढाई बजे फरियादी की मां पानी पीने के लिये उठी तब उसने दरबाजे खुले हुए देखे और अपने पुत्र को आवाज देकर बुलाया, जहां लाइट जलाकर देखा तो कमरे का सारा सामान अस्तव्यस्त पड़ा था और अलमारी में रखा सामान गायब था जिसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और बाद में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!