बीमारी महिला का लिफ्ट के बहाने जंगल में गेगरेप

0
शिवपुरी। पिछोर थानांतर्गत बीते रोज ग्राम दबियाकला के मजरा हर्षपुरा में निवास करने वाली एक महिला के साथ गेंगरेप का मामला प्रकाश में आया है बताया गया है कि यह रेप महिला को लिफ्ट के बहाने बलात्कारीयों ने जंगल में उक्त घटना को अंजाम दिया है। और महिला को जंगल में छोडकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार शिवपुरी से अपना ईजाज करा कर अपने पति के साथ गांव वापस लौट रहे थे सीतापुर के पास से यह दंपत्ति पैदल जा रहे थे तभी मोटरसाईकिल पर सवार होकर इनके गांव के ही राजेन्द्र लोधी और एक साथी ने इस दंपत्ति के पास अपनी गाडी रोक ली।

बताया गया है कि दोनो आरोपियों ने महिला के पति से कहा कि आप बीमार चाची को पैदल क्यो ले जा रहे हो,हम गांव जा रहे है चाची को भी छोड देगें,चूकि यह मोटर साईकल सवार गांव का परिचित था इस लिए इस पीडिता के पति ने विशवास में आकर दोनो के साथ मोटरसाईकिल पर बिठा दिया।

आगे जाते ही अंधेरा हो गया और इन दोनो की नियत बदल गई जंगल में सुनसान देकर दोनो आरापियों ने बारी-बारी से अनीता का रेप कर दिया और पीडित अनीता को जंगल में ही छोडकर फरार हो गए। रोती हुई अनीता अपने गांव अपने घर पहुंची और पति को सारी घटना की जानकारी दी।

अनीता और उसका पति ने पिछोर थाने में आकर पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अनीता लोधी के बयानो के आधार पर राजेन्द्र लोधी और उसके साथी पर गेगरेप का मामाला दर्ज कर लिया है समाचार लिखे जाने तक दोनो आरोपी फरार बताए जा रहे है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!