शिवपुरी। नगर पालिका परिषद शिवपुरी में अपील समिति के लिए हुए चुनाव में गत दिवस निर्विरोध रूप से वार्ड क्रं.24 के पार्षद बलवीर यादव को मनोनीत किया गया। बलवीर यादव के इस मनोनयन पर जहां उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेतृत्व का आभार माना तो वहीं भाजपाईयों में भी इस मनोनयन को लेकर हर्ष का वातावरण निर्मित है।
वार्ड क्रं.24 से चुने गए पार्षद बलवीर यादव वार्ड में सभी विकास कार्येां को लेकर सतत कार्यरत रहते है और अब अपील समिति में उनके शामिल होने पर जनता की छोटी-मोटी समस्याओं के शीघ्र निराकरण करने के प्रयास उनके द्वारा किए जाऐंगें।
यहां बताना होगा कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा भी व्ही.आर.टावर मालिक को नपा की अपील समिति में जाने के लिए निर्देशित किया था ऐसे ही अन्य प्रकरण भी नगर में लंबित है जिनका निराकरण अपील समिति में किया जा सकेगा। बलवीर यादव के इस समिति में सदस्य चुने जाने के अलावा समिति में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सीएमओ भी शामिल रहेंगें।
यह होंगें अधिकार
अपील समिति में अधिकारों की बात की जाए तो ये समिति नगर पालिका में उन निर्णयों के विरूद्ध अपील सुनती है जो साधारण सभा में लिए जाते है अगर कोई पार्षद बहुमत से पास किसी प्रस्ताव से अपनी असहमति रखता है तो इस समिति में अपनी अपील कर उसे रूकवा सकता है।
भाजपा हैं उत्साहित
यहां बताना होगा कि नपा में उपाध्यक्ष के चुनाव में बहुमत के बाद भी बीजेपी को हार मिली थी इससे पूर्व योजना समिति में भी भाजपा के हरिओम नरवरिया काका कांग्रेस में सेंध लगाकर जीत चुके है।
बलवीर यादव के अपील समिति में निर्विरोध सदस्य चुने पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रणवीर रावत, ओमी गुरू, सुशील रघुवंशी, वीरेन्द्र रघुवंशी, अजय खेमरिया, भानु दुबे, हरिओम राठौर, भरत अग्रवाल, राजेन्द्र गोयल, सोनू बिरथरे, अभिषेक शर्मा, गब्बर परिहार, सुरेन्द्र रजक, नीरज खटीक, अरूण पंडित, पप्पू महाराज, हरिओम काका आदि ने बधाई दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।