शिवुपरी। बैराड के ग्राम टोडा में रहने वाले एक आदिवासी की लाश खेत पर मौजूद एक पेड़ से टंगी हुई मिली। पुलिस की माने तो यह शव करीब 4 दिन पुराना है। लेकिन किसी को सूचना न मिल पाने से इसकी जानकारी नही मिल पाई।
जानकारी के अनुसार बैराड़ थाने के उनि केपी शर्मा को सूचना मिली कि टोड़ा में रहने वाले हरदयाल सिक्ख के खेत पर मौजूद एक पेड़ पर किसी की लाश लटकी हुइ है।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पंहुची और पुलिस ने देखा कि पेड़ पर कमले उम्र 55 वर्ष पुत्र मुकन्दी आदिवासी की लाश लटकी हुई है। शव को पेड़ से उतरवाकर पुलिस ने पड़ताल की तो पता ज्ञात हुआ है कि उक्त लाश पिछले 4 दिनो से यह लाश पेड़ पर टंगी हुई है।
मृतक ने फांसी लगाई है या किसी ने इसे मारकर टंगा है इसका अभी खुलासा नही हो पाया है वही पुलिस ने मामले के हर पहलु पर जांच शुरूकर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।