शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के किरौली गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर दो आरोपियों विक्रम रावत और वीरेन्द्र रावत ने एक महिला धनवंती पत्नी लालाराम जाटव की मारपीट की और जाति सूचक शब्दों का संबोधन कर उसे गालियां दीं।
पुलिस ने इस मामले में फरियादी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के विरूद्ध मारपीट और हरिजन एक्ट का मामला कायम कर लिया है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार किरौली की ग्राम पंचायत ईंटमा में सरपंच पद के लिए हुए चुनाव में सिलवंत सरदार विजयी हुआ था जबकि गंगाराम रावत पराजित हुआ था।
आरोपियों का आरोप है कि धनवंती ने उनके पक्ष के गंगाराम का साथ न देते हुए सिलवंत सरदार का साथ दिया। इसी बात से आक्रोशित होकर दोनों आरोपियों ने महिला की बुरी तरह पिटाई की और उसे गंदी-गंदी गालियां दीं। दोनों आरोपी फरार बताये जाते हैं।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।