फांसी पर चढ़े युवक की अस्पताल में गई जान

0
शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के खतौरा गांव में 3 अप्रैल को अपने घर में फांसी पर झूले युवक महेश पुत्र बैजनाथ सोनी की इलाज के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महेश ने दो दिन पहले अपने घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली थी। समय पर इसकी जानकारी उसके परिवारजनों को लगी तो उन्होंने महेश को फांसी के फंदे से उतार लिया और उस समय उसकी सांस चल रही थी।

परिवारवालों ने फांसी के फंदे से उतारकर महेश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन दो दिन तक चले उपचार के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। यह स्पष्ट नहीं हो सका कि महेश ने किन कारणों के चलते फांसी लगाई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!