शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र में कल रात एक नाबालिग बालिका का अपहरण कर लिया गया, वहीं शिवपुरी थाना क्षेत्र की गणेशा कॉलोनी से एक विवाहिता युवती रहस्यमय ढंग से लापता हो गई।
पुलिस ने बालिका के अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है, वहीं युवती के गायब होने के मामले में गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलारस में 13 वर्षीय बालिका रमा (बदला हुआ नाम) ने कल रात अपने घर में अपनी मां को दवा पिलाई इसके बाद वह मोबाइल पर किसी से बात करने लगी। उसकी मां की नींद लग गई और कुछ समय बाद जब नींद खुली तो रमा गायब थी। पुलिस ने इस मामले में मां की रिपोर्ट पर अपहरण का प्रकरण कायम कर लिया है। वहीं शिवपुरी की गणेशा कॉलोनी में रहने वाली अरुणा पत्नी नरेश बढई उम्र 19 वर्ष कल अपने घर से गायब हो गई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।