इस नन्ही जान से डर गया गणित, लिम्का बुक आॅफ इण्डिका में शामिल

0
शिवपुरी। ट्रेंडज अवेकस की छात्रा केशव शर्मा की पुत्री श्रेया शर्मा कक्षा 8 की छात्रा ने पूरे भारत में सबसे तेज गति से गणित के सवाल हल करके लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड तथा इण्डिका बुक ऑफ रिकॉर्ड 2015 में अपना नाम दर्ज कराया। इसके लिए इन्हें रिकॉड्र्स बुक्स द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।

श्रेया ने यह कीर्तिमान 11 से 99 का कोई भी पहाड़ा व दशमलव 1डी (4आर) के सवालों को एक मिनट में सर्वाधिक तेज गति व शुद्धता के साथ हल करके बनाया। ट्रेंडज अवेकस के विद्यार्थी पिछले चार वर्षों से लगातार राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाते आ रहे हैंए परंतु इस बार शिवपुरी की इस श्रेया ने अपना नाम शामिल करवाकर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

शिक्षा के क्षेत्र में पहली बार शिवपुरी के इस विद्यार्थी का नाम रिकॉर्ड बुक में शामिल किया गया है। इन्होंने यह कीर्तिमान प्रथम प्रयास में हासिल किया है।

जिला कोर्डीनेटर रोशनी गुप्ता ने बताया कि शैक्षणिक दृष्टि से ये रिकॉर्ड बहुत ही क्रांतिकारी परिणाम व बदलाव लाने वाले हैं। इनका महत्व इसलिए भी बहुत अधिक है क्योंकि जहां अधिकतर बच्चे गणित से डरते है या गलतियां करते हैं अथवा पेपर, पेन व कैलकुलेटर के बिना सवाल हल नहीं कर पाते, वहीं श्रेया ने एक मिनट में 11 से 99 का कोई भी पहाड़ा 1 मिनट में 48 बार बिना कैलकुलेक्टर के हल कियाए,जहां सामान्य बच्चे 10 बार ही ऐसा कर पाते हैं।

प्रबंधक निदेशक सचिन अग्रवाल ने बताया कि अबेकस भारत की सबसे प्राचीन तकनीक है जो कि दिमाग के दोनों भागों को पूर्ण रूप से विकसित करती है। ट्रेन्डस अबेकस की तकनीक के नियमित अ यास से एकाग्रता, याददाश्त, तर्कशक्ति, कल्पनाशक्ति व आत्मविश्वास बढ़ता है।

अंतत: यह गणित में अद्वितीय गति व 100 प्रतिशत शुद्ध परिणाम प्रदान करती है। इससे सभी विषयों में लाभ मिलता है व आत्मविश्वास बढ़ता है। अवेकस तकनीक के माध्यम से विद्यार्थी अपनी दिमाग की क्षमताओं को पूर्णरूप से विकसित कर सकता है। इस तकनीक के उपयोग से यह दोनों छात्राएं अपनी कक्षाओं में भी हमेशा अव्वल रही है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!