फक्कड कॉलोनी में प्रेमी जोडे ने खाया जहर, जोडे की मौत

0
शिवपुरी। शिवपुरी की फक्कड कॉलोनी निवासरस एक प्रेमी जोडे ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। बताया गया है दोनो युवक-युवती शादी करना चाहते थे,परन्तु परिवार के विरोध के कारण दोनो की शादी नही कर पा रहे थे। कॉलोनी में चर्चा है कि इस कारण ही इस सजातीय जोडे ने जहर का सेवन कर लिया है।

जानाकरी के अनुसार फिजिकल चौकी अंतर्गत आने वाली फक्कड कॉलोनी मेें निवासरत युवती कविता कुशवाह उम्र 18 वर्ष और युवक लखन कुशवाह उम्र 24 वर्ष दोनो के घर 100 मीटर की दूरी पर है। दोनो का प्रेम प्रंसग पिछले दो वर्ष से चल रहा था।

दोनो की शादी करना चाहते थे,लेकिन परिवार के विरोध के कारण दोनो की शादी नही हो पा रही थी। इसी बात से दुखी होकर दोनो आज प्रात ही जहर का सेवन कर लिया। बताया गया है कि दोनो ने एक ही जगह जहर का सेवन किया है।

कविता और लखन के जहर के सेवन करने से हालत बिगड गई,दोनो को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान पहले लखन ने दम तोड दिया उसके एक घंटे बाद कविता की भी मौत हो गई,पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!