शिवपुरी। बीते रोज माधवनगर में मिले नवजात शिशु के शव के मामले में पुलिस ने अज्ञात कलियुगी मां के खिलाफ धारा 316 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ कर दी है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को प्रात: के समय माधवनगर में इनोवेटिव स्कूल के सामने एक बाड़े में अज्ञात नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ मिला था। शव के समीप ही एक लाश रंग की साड़ी खून से बिगड़ी हुई थैले में रखी हुई थी।
नवजात के शव किस कलियुगी मां द्वारा फेंका गया है फिलहाल यह जांच का विषय है। पुलिस ने अज्ञात मां के खिलाफ आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।