मारपीट से क्षुब्ध होकर की थी राजाराम ने आत्महत्या

0
शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र में गत माह एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर की गई आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आज लंबी जांच उपरांत दो युवकों के खिलाफ धारा 306, 34 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर इनकी गिर तारी के प्रयास तेज कर दिये हैं।

जानकारी के अनुसार राजाराम लोधी पुत्र ग्यासीराम लोधी उम्र 35 साल निवासी गजौरा 10 फरवरी 2015 के दिन प्रात: के समय अपने घर पर था, उसी समय वहां गांव के ही निवासी सूरज लोधी एवं रज्जू प्रजापति आ गये और ये दोनों राजाराम को पार्टी मनाने के लिए अपने साथ गांव से बाहर ले गये, जहां सूरज और रज्जू ने राजाराम को जबरन शराब पिलाने की कोशिश की। 

राजाराम ने जब उक्त दोनों के कहे अनुसार शराब पीने से इनकार किया तो यह बात इन्हें नागवार गुजरी और सूरज तथा रज्जू ने एक राय होकर राजाराम के साथ मारपीट कर दी थी। इस मारपीट से व्यथित होकर राजाराम ने 12 फरवरी को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। 

जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान के राजाराम की मौत हो गई थी। तत्समय पिछोर पुलिस ने इस मामले में मर्ग क्रमांक 6/15 दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी थी। जांच उपरांत पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो गया और पुलिस ने सूरज लोधी और रज्जू प्रजापति के खिलाफ आपराधिक धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर इनकी गिर तारी के प्रयास तेज कर दिये हैं।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!