सूने मकान से चोरों ने उड़ाया हजारों का माल

0
शिवपुरी। जिले के अमोला थाना क्षेत्रांतर्गत अज्ञात चोरों के एक गिरोह ने सूने मकान में सेंधमारी करते हुए यहां से हजारों रुपये के जेवरात एवं अन्य सामग्री पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ  प्रकरण पंजीबद्ध कर इनकी तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश लोधी पुत्र सुखलाल लोधी निवासी ऊमरीकलां थाना अमोला बीते रोज अपने परिवार सहित गांव से बाहर गया हुआ था इसी दौरान राजेश लोधी के सूने मकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी करते हुए घर के मु य द्वार का ताला चटकाकर अंदर प्रवेश किया और कमरे में रखी अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात एवं एक सै संग कंपनी का मोबाइल चुराकर मौके से भाग खड़े हुए। 

चुराये गये जेवरात एवं मोबाइल की कीमत 30 हजार रुपये बताई जा रही है। चोरी की इस घटना की जानकारी राजेश लोधी को उस समय लगी जब वे घर वापस लौटकर आये तो उन्होंने देखा कि घर के मु य द्वार का ताला टूटा पड़ा है और अलमारी से जेवरात सहित मोबाइल भी गायब है। शिकायत पुलिस को दर्ज कराई गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के  खिलाफ अपराध क्र. 59/15 धारा 457, 380 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!