रात में पडोसियों से हुआ झगडा, सुबह मंगल सिंह की मिली लाश

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पोहरी रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग से महज 50 मीटर की दूरी पर गुरुवार की सुबह एक युवक की लाश पडी मिली। बताया गया है कि मृतक की रात में पडोसियों ने पीटा था और सुबह उसकी लाश रेल की पटरियों पर पडी मिली है मृतक का मोबाईल भी नही मिला है। पुलिस ने अभी मृग कायम कर लिया है,और इस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी कि अनुसार मृतक की जेब में मिले ड्राइविंग लाइसेंस व फ ोटो से उसकी पहचान मंगल सिंह उम्र 23 वर्ष पुत्र लक्ष्मण धाकड निवासी गाजीगड धौरिया थाना बैराड के रूप में हुई। पुलिस अभी मामले की जांच ही कर रही थी कि मृतक के रिश्तेदारों ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि जिस युवक की लाश मिली है, उसे रात में कॉलोनी के लोगों ने पीटा था, जिसकी सूचना उसने हमें फ ोन पर दी।

बताया गया है कि गाजीगड निवासी मंगल सिंह, प्राइवेट वाहन चलाता था। उसके चाचा कल्याण धाकड की पोहरी रोड स्थित हनुमान कॉलोनी में परमाल सिंह के घर ससुराल है। मंगल का रिश्ते में भाई लगने वाले रामेश्वर ने कोतवाली में पुलिस को बताया कि मैं बुधवार को शिवपुरी से बाहर था, तब रात में नौ बजे उसने मेरे मोबाइल पर फोन किया।

रामेश्वर,ने पुलिस को बताया कि मंगल मेरे मोबाईल पर एक-दो बार नहीं बल्कि नौ बार मेरे मोबाइल पर कॉल करके मंगल ने बताया कि हनुमान कॉलोनी में रहने वाले कुछ लोग मुझे पीट रहे हैं। हर बार उसने फोन करके यही कहा कि मुझे बचा लोए यह लोग मुझे मार रहे हैं।

चूंकि मैं शिवपुरी से बाहर थाए इसलिए उसकी मदद को नहीं आ पाया। सुबह रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश मिलने से मुझे शक है कि जो लोग पीट रहे थे, कहीं उन्होंने ही तो उसके साथ कोई अनहोनी तो नहीं कर दी।

वहीं मरने वाले युवक के चाचा का आरोप है कि जिस घर में वो गया था, उसके सामने रहने वाले लोगों ने उसे पीटकर मार दिया और फिर रेल से कटने को फेंक दिया। मृतक के रिश्तेदार घर के सामने रहने वाले पूर्व पार्षद नीरज बेउिया व अन्य लोगों पर आरोप लगा रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!