शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरई में विगत दिवस गांव के तीन युवकों ने लाइट न होने के कारण घर के बाहर सो रही एक महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी जब पीडि़ता ने चींखना शुरू किया तो पास में सो रहा उसका पति जाग गया और उसने आरोपियों पर डंडे से हमला बोल दिया जिससे घबराकर तीनों आरोपी मौके से भाग ाड़े हुए।
इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ाादवि की धारा 354, 34 का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भानूवती (परिवर्तित नाम) पत्नी हरदेव आदिवासी उम्र 30 वर्ष विगत 21 अप्रैल की रात में गांव में लाइट न होने के कारण अपने पति के साथ घर के बाहर सो रही थी उसी समय आरोपी गणेशराम आदिवासी, बृजेश आदिवासी और नारायण आदिवासी वहां आये और सो रही भानूवती के साथ अश£ील छेडख़ानी शुरू कर दी।
उसकी नींद खुली तो उसने आरोपियों को सामने देखा और चींखना शुरू कर दिया। चींख सुनकर पास में सो रहा उसका पति जाग गया और उसने पास में रखा डंडा उठा लिया और आरोपियों पर हमला कर दिया। घटना में आरोपी गणेशराम को चोटें आईं तो तीनों आरोपी वहां से भाग निकले। जिसकी शिकायत कल दोनों पति पत्नी ने थाने पहुंचकर दर्ज करा दी।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।