इस कॉम्प्लेक्स को मैंटेन रखना नपा और पार्षद के साथ जनता की जबावदारी: राजे

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर की पिछड़ी बस्ती जवाहर कॉलोनी में यशोधरा राजे सिंधिया ने अपने विधायक फंड से डीलक्स सुलभ कॉ प्लेक्स का निर्माण कराकर उसका लोकार्पण किया। यशोधरा राजे ने नगरपालिका को हिदायत दी कि इस जनसुविधा केन्द्र को मैंटेन रखना अब उनकी जि मेदारी है। इस बावत उन्होंने क्षेत्रीय पार्षद बलवीर सिंह यादव को भी हिदायत दी।

इस सुलभ जनसुविधा केन्द्र की गुणवत्ता, आकर्षकता और सुंदरता ने समारोह में मौजूद सभी लोगों को प्रभावित किया। इस अवसर पर कलेक्टर राजीवचंद दुबे, एसपी एमएल छारी, विधायक प्रहलाद ाारती  सहित अनेक भाजपा नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे।

प्रारंभ में यशोधरा राजे सिंधिया ने धार्मिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर सुलभ जनसुविधा केन्द्र का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने कॉ प्लेक्स में हुए निर्माण का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को कुछ निर्देश दिये। तत्पश्चात उन्होंने सीएमओ कमलेश शर्मा और पार्षद बलवीर यादव से कहा कि इस अच्छे कॉ प्लेक्स का दुरुपयोग न हो तथा स्थानीय लोग इसका सदुपयोग कर सकें इसकी पूर्ण  जि मेदारी आपकी है।

पार्षद श्री यादव ने उनसे कहा कि वह वार्ड के लोगों के कार्ड बनवा देंगे तथा नाममात्र के शुल्क पर उन्हें यहां सुविधा दी जायेगी। इसकी देखरेख के लिए नगरपालिका द्वारा  एक कर्मचारी भी नियुक्त किया जायेगा ताकि साफ-सफाई बनी रह सके और यहां आकर लोग निराश न हों।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!