उपद्रवी ने किया शिव परिवार तोड़ा: भक्तो ने शराबी को फोडा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आज सुबह फतेहपुर में स्थित धाकड़ मोहल्ले में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब एक शराबी युवक ने रात्रि के समय कॉलोनी में बने मंदिर में स्थित शिव परिवार की मूर्तियां तोड़ दीं। जिसे संदेह के आधार पर शिव भक्तों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई लगा दी।

और इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक सतीश उर्फ हल्के धाकड़ पुत्र कैलाश धाकड़ के खिलाफ धारा 295 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी हुकुम सिंह धाकड़ पुत्र कंचन लाल धाकड़ निवासी धाकड़ मोहल्ला का निजी मंदिर उनके निवास प्रांगण में स्थित है। जहां रात्रि के समय उन्होंने भगवान की शिव की आरती कर मंदिर के पट बंद किये। तभी रात्रि में मंदिर में स्थापित मूर्तियां तोड़ दीं गईं जिसकी जानकारी उन्हें आज सुबह लगी तो उन्होंने कॉलोनी वासियों को बताया जिस पर क्षेत्र में तनाव का माहौल निर्मित हो गया।

बाद में उन्हें सतीश धाकड़ पर संदेह हुआ जिसे लोगों ने पकड़ लिया और उससे पूछताछ की जिस पर उसने मंदिर की मूर्तियां तोडऩा स्वीकार किया। जिससे भक्तों में उसके खिलाफ आक्रोश उत्पन्न हो गया और उसकी जमकर मारपीट कर दी। बाद में पुलिस को सूचित किया गया और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

श्रीराम टॉकीज के पास से पकड़े जुआरी
शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने कल शाम फतेहपुर रोड पर स्थित श्रीराम टॉकीज बिग सिनेमा के पास से 6 युवकों को जुआ खेलते हुए गिर तार किया गया है। उक्त आरोपियों के पास से 1810 रुपये की राशि और एक ताश की गड्डी भी बरामद की। पुलिस ने सभी जुआरियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

रप्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि श्रीराम टॉकीज के पास जुए का फड़ संचालित हो रहा है इस सूचना पर पुलिस ने दबिश दी तो वहां से पुनीत पुत्र प्रेमनारायण भारती, राजकुमार पुत्र पुरूषोत्तम, नितिन पुत्र हरिओम जोगी, सुरेश पुत्र रमेश जोगी, विनोद पुत्र कल्याण राठौर निवासीगण श्रीराम टॉकीज के पास, सूरज पुत्र रामगोपाल धाकड़ निवासी लुधावली को गिर तार किया और उनकी तलाशी लेने पर नगद राशि व ताश की गड्डी प्राप्त हुई जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!