शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने शहर के झींगूरा में रहने वाले माखन लाल कुशवाह को 4 अप्रैल से हवालात में बंद कर रखा है। न तो पुलिस माखन को कोर्ट में पेश कर रही और न ही उसे छोड़ रही।
परिजन रोज उसे खाना देने जाते है जिसके बाद परिजन परेशान हो चुके है कि आखिर पुलिस क्या चाहती है। छोडऩे की बात पर कोई संतोषजनक जबाब नही देता। हर पुलिसकर्मी यह बोलता है कि वरिष्ठ अधिकारियों का आदेश है इसलिए उसे कोतवाली में रखा है।
परिजनो की मानें तो हरिजन थाने में माखन के खिलाफ एक मामला दर्ज है लेकिन पुलिस 4 दिन से हवालात में रखी है और आगे कोई कार्रवाई नही कर रही। ऐसे में हवालात में बंद युवक की पत्नी सहित अन्य परिजनो ने सोमवार को एसपी को ज्ञापन सौंपकर इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।