करैरा। नगर पंचायत की सोमवार को हुई बैठक पार्षदो के हंगामे की भेट चढ़ गयी। बैठक में पार्षदो ने कई ग भीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया तो इस हंगामे को देख नगर पंचायत सीएमओ बालकिशन कौरव व अध्यक्ष कोमल प्रसाद साहू बैठक को अधूरा छोड़कर ही चलते बने।
यहां बता दें कि पार्षद तो पूर्व से ही कई प्रस्तावों का विरोध कर रहे थे उस पर से मामला उस समय तूल पकड़ गया जब मामला नगर के रसूखदारों के अतिक्रमण तोडऩे का सामने आया। इस पर अध्यक्ष कोमल साहू ने 40 फिट तक का अतिक्रमण तोडऩे की बात कही जबकी नाप के दौरान कई जगह 55 फीट से लेकर 75 फीट तक अतिक्रमण नापा गया था।
इस पर पार्षद अड़ गए कि आखिर 40 फीट अतिक्रमण ही क्यो तोड़ा जाएगा जबकि गरीबो का तो पूरा अतिक्रमण तोड़ा गया था। स्थिति जब बिगड़ी तो सीएमओ और अध्यक्ष दोनो अपनी कुर्सी छोड़ते हुए बैठक से बाहर हो गए।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।