शिवपुरी। कस्बे के हाईवे स्थित ग्राम अटलपुर के पास दो ट्रक आपस में आमने-सामने से भिड़ गए। वही पीछे से आ रहा एक बाइक पर सवार दो लोग भी पीछे से इसी हादसे का शिकार हो गए।
इस घटना में दो लोगो की मौत हुई है जबकि 5 लोग घायल हुए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
अटलपुर के पास दो ट्रक सोमवार की देर शाम करीब साढ़े 7 बजे आमने-सामने से भिड़ गए। इस घटना में ट्रक में सवार लोगो में से अनिल शिवहरे व बाइक पर सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।
दूसरे मृतक की अभी शिनाख्त नही हो पाई है। हादसे में दोनो ट्रको पर बाइक पर सवारों मे से रवि शिवहरे, अशोक राजपूत, नन्नेेलाल ढ़ीमर व रिंकू शिवहरे गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए पहले तो स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां से उन्हे नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैै।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।