शिवपुरी। सिरसौद के ग्राम घोरघार में बीती रात दो पक्षों में पुराने विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के लोगो ने दूसरे पक्ष के लोगो के साथ लाठी, लुहांगी व फरसों से जमकर मारपीट की।
इस घटना में तीन लोग घायल हुए है। पुलिस ने इस मामले में पीडि़त पक्ष की शिकायत पर केवल अदम चैंक काटकर उसको चलता कर दिया।
पीडि़त भूरा व सूरज रावत ने बताया कि बीती रात गांव के ही पूरन सिंह, अतर सिंह, हल्के, सुगर, उत्तम, भैरो, नवल सिंह, मोहर सिंह, जय सिंह, सुरेन्द्र आदि ने मिलकर उने साथ पुराने विवाद के चलते जमकर मारपीट कर दी।
घटना में तीन लोग घायल हुए है जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। बाद में पीडि़त पुलिस के पास गए जिसके बाद पुलिस ने केवल 4 लोगो के खिलाफ अदम चैक की कार्रवाई की जबकि घटना को एक दर्जन से अधिक लोगो ने अंजाम दिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।