अभी भी रहस्य: ATM से 16 लाख गायब कैसे हुए

0
शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने शहर के शिव मंदिर टॉकीज के पास स्थित एटीएम मशीन से विगत दिनो 16 लाख रूपए गायब होने के मामले में एफएसएस नेट कंपनी के सुपरवाईजर बाबूलाल शाक्य की रिपोर्ट पर कंपनी के ही दो कर्मचारियों भरत वनवारिया व दीपक रजक के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया है।

सुपरवाईजर शाक्य का कहना है कि उक्त दोनो कर्मचारियों को ही एटीएम का पासवर्ड पता था और एटीएम में किसी तरह की कोई छेड़छाड़ नही हुई है ऐसे में इन दोनो कर्मचारियों के बिना यह घटना संभव नही है।

उल्लेखनीय है कि यह घटना तो 14 मार्च को ही हो गई थी लेकिन कंपनी के कर्मचारी व बैंक प्रबंधन ने इसको तीन दिन तक दबाकर रखा और बाद में इसकी शिकायत कोतवाली में कर दी।

आज पुलिस ने जांच के बाद उक्त दोनो कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। गौर करने वाली बात यह है कि उक्त दोनो कर्मचारी घटना के बाद से साथ में ही घूम रहे है और सबकुछ करने के बाद भी इस घटना से अंजान बने हुए हैैैै।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!