गेंहू निकालते समय युवक के थ्रेसर से हाथ कटा

0
शिवपुरी। कोलारस के ग्राम बोलाज हीरापुर निवासी एक आदिवासी युवक के आज दोपहर में खेत पर गेंहू की फसल निकालते समय थे्रसर में आने से एक हाथ कट गया। गंभीर हालत में उसे ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बोलाज हीरापुर निवासी रामवरन(20) पुत्र सुरेश आदिवासी आज दोपहर में अपने खेत पर थे्रसर में से गेंहू की फसल निकाल रहा था।

इसी दौरान अचानक से रामवरण का हाथ थे्रसर में चला गया और बुरी तरह से कुचल गया। बाद में गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों ने इस घटना में कुचले युवक के हाथ को आधा काट दिया हैै। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!