शिवपुरी। पिछोर अनुभाग के खोड़ स्थित टपरियन गांव में बीती रात भेडिय़ों ने हमला बोल दिया। भेडि़ए करीब ढ़ाई दर्जन से अधिक भेड़ो को निशाना बनाया जिसमें 23 की तो मौत हो गई जबकि 10 ज मी हुई है।
सुबह घटना की जानकारी भेड़ मालिक सहित अन्य ग्रामीणों को लगी जिसके बाद डॉक्टर को मामले की सूचना दी गई। जिस पर से मौके पर पहुंचे डॉक्टर ने ज मी भेंड़ो का इलाज वही मृत भेड़ो का पीएम किया है। पीडि़त मवेशी मालिक व ग्रामीणों ने इसकी शिकायत वन विभाग के अधिकारियों से की है।
टपरियन गांव में रात को हुए हमले में सालिगराम पुत्र मन्नु लाल की कुछ भेंड़े घर के पास स्थित खेत में विचरण कर रही थी। इसी दौरान पास के जंगल से कुछ भेडिय़ो ने उन भेड़ो पर हमला बोल दिया। इस घटना में 23 भेड़ो की मौत हो गई जबकि 10 भेड़े ज मी हुई है।
मौके पर सूचना के बाद पहुंचे डॉ जाटव ने ज मी भेड़ो का इलाज किया और मृत का पीएम करके मामले की जांच शुरू कर दी है।ग्रामीणों का कहना है कि पटवारी को भी इस घटना की सूचना दी गई थी लेकिन वो मौके पर पंचनामा बनाने के लिए नही आया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।