करैरा। करैरा के ग्राम करोठा में शुक्रवार की शाम घर में मौजूद एक अकेली महिला के साथ दो युवको ने मिलकर गेंगरेप कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दोनो युवको के खिलाफ गेंगरेप मामला दर्ज कर लिया है।
ग्राम करोठा में रहने वाली एक महिला अपने घर में बीते रोज अकेली थी। इसी दौरान गांव के ही दो युवक राजेश पुत्र हरिओम यादव व लल्ला पुत्र सियाराम यादव महिला के घर में घुस गए और महिला से जबरन बुरा काम कर दिया।
महिला का पति तो पिछले एक वर्ष से हत्या के मामले में उप्र की जेल में बंद है वही उसके सास व ससुर घर से बाहर थे जबकि उसका बालक घर के बाहर खेल रहा था।
घटना के बाद दोनो आरोपी युवक महिला को रिपोर्ट कराने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। बाद में शनिवार को इस मामले की शिकायत पीडि़ता ने पुलिस में दर्ज कराई है जिस पर से पुलिस ने दोनो युवको के खिलाफ हरिजन एक्ट और गेंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।