शिवपुरी। करैरा के ग्राम टोरिया खुर्द निवासी एक नवविवाहिता के साथ उसी गांव में रहने वाले एक युवक ने बीती रात घर में घुसकर बलात्कार कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
टोरिया खुर्द निवासी एक 19 वर्षीय महिला अपने घर में अकेली थी उसी समय महिला के पड़ौस में रहने वाले मंगल राम सहाय योगी घर में घुस गया और महिला का बलात्कार कर दिया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।