दर्जी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0
शिवपुरी। फिजीकल पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित संजय कॉलोनी में आज एक 25 वर्षीय दर्जी कुंवरलाल शाक्य ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने का कारण अज्ञात बताया जाता है।

पड़ोसियों ने पानी आने पर जब उसे जगाने का प्रयास किया तो भीतर से कुंदी लगी हुई थी और जब झांककर देखा तो पंखे के कुंदे में कुंवरलाल का शव लटका हुआ था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंवरलाल शाक्य बाहर का निवासी है, लेकिन पिछले दो साल से वह शिवपुरी की संजय कॉलोनी में लक्ष्मी शाक्य के मकान में किराये से रह रहा था।

पड़ोसियों ने बताया कि कुंवरलाल के साथ उसकी पत्नी और बच्चे भी रहते थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसकी पत्नी शायद मायके गई हुई थी। कुंवरलाल दुकानदारों से कपड़े लाकर घर में ही सिलाई करता था।

उसके बारे में पड़ोसी अधिक कुछ नहीं बता पाये, लेकिन यह अवश्य कहा कि वह बहुत गरीब था और शायद गरीबी से त्रस्त होकर ही उसने आत्महत्या की है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!