शिवपुरी। टीव्ही टॉवर के नीचे सेवानिवृत्त दंपत्ति के सूने घर का चोरों ने ताला तोड़ा और आज सुबह पड़ोसियों ने जब ताला टूटा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मकान का निरीक्षण किया।
घर का सारा सामान चोरों ने अस्तव्यस्त कर दिया था, लेकिन मोटरसाइकिल, टीव्ही और फ्रिज सुरक्षित रखे थे। यह स्पष्ट नहीं हो सका कि घर में नगदी या सोने-चांदी के जेवरात थे अथवा नहीं। पुलिस ने बताया कि मकान मालिक दंपत्ति के घर पर आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि चोरी हुई है या नहीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टीव्ही टॉवर रोड पर सेवानिवृत्त सहकारी बैंक कर्मचारी रमेशचंद गुप्ता और उनकी पत्नि लीला गुप्ता के साथ रहते थे, उनका पुत्र शिवपुरी से बाहर रहता है तथा पुत्री की वह शादी कर चुके हैं।
बताया जाता है कि पिछले 10 दिनों से वह उरई गए हुए थे और मकान में ताला जड़ा हुआ था। आज ताला टूटा देखकर पड़ोसियों ने पुलिस और उनको सूचना दी इस पर पुलिसकर्मियों ने घर में घुसकर देखा कि चोर चोरी कर ले गये थे अथवा नहीं।
घर में सारे सामान की चोरों ने तलाशी ली थी और पूरे कमरे में सामान बिखरा हुआ था। यह स्पष्ट नहीं हो सका कि चोर कुछ ले गये हैं या नहीं। बताया जाता है कि आज दोपहर तक गुप्ता दंपत्ति शिवपुरी आएंगे तब स्पष्ट होगा कि चोरों को सफलता मिली या उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।