नाबालिग को जान से मारने का डर दिखाकर अगवा किया

0
शिवपुरी। शहर के मध्य मीट मार्केट से विगत दिवस एक युवक ने धोखे से एक 15 वर्षीय बालिका का अपहरण कर लिया और उसे नरवर के रास्ते में जान से मारने की धमकी देकर ग्वालियर ले गया जहां पीडि़त बालिका ने मौका ताड़कर ग्वालियर में रहने वाले अपने मौसा-मौसी को मोबाइल से उसके अपहरण की जानकारी दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मीट मार्केट में रहने वाली 15 वर्षीय बालिका बीते 8 मार्च को सुबह साढ़े 10 बजे दुकान पर सामान लेेने के लिए घर से निकली थी जहां रास्ते में उसे आरोपी छोटू पठान पुत्र चांद खां निवासी क पू पहाडिय़ा ग्वालियर मिला और बालिका से कहा कि उसकी मौसी की लड़की चौराहे पर खड़ी है जो उसे बुला रही है जिस पर पीडि़ता आरोपी की बाइक पर बैठ गई जहां आरोपी उसे ग्वालियर वायपास ले गया।

जब उसने आरोपी से पूछा कि वह उसे कहां ले जा रहा है चौराहा तो पीछे ही रह गया। इस पर आरोपी ने अपनी बाइक की स्पीड तेज कर दी और उसे सतनवाड़ा होते हुए नरवर की ओर ले गया जहां रास्ते में आरोपी छोटू पठान ने धमकी दी कि अगर तुमने किसी को भी सूचना दी तो वह जान से मार डालेगा जिससे बालिका सहम गई और वह चुपचाप उसके साथ चली गई।

आरोपी नरवर होते हुए उसे ग्वालियर कंपू पहाडिय़ा ले गया जहां आरोपी अपने बाइक खड़ी कर लघुशंका के लिये गया तभी बालिका ने मोबाइल से ग्वालियर से रहने वाले अपने मौसा-मौसी को अपहरण की जानकारी दे दी और उन्हें उस स्थल का पता दे दिया जहां वह खड़ी हुई थी। सूचना मिलते ही पीडि़ता के मौसा-मौसी वहां पहुंचे जिसे देखकर आरोपी वहां से भाग गया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!